{"_id":"5b686e3f4f1c1b07788b7f39","slug":"baba-ramdev-file-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव की कंपनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव की कंपनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, यह है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
पतंजलि आयुर्वेद कंपनी ने वितरक बनाने के नाम पर ठगी के मामले की शिकायत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है।
सोमवार को कंपनी की याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस लोकपाल सिंह ने पतंजलि के अधिवक्ता को शपथ पत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने अज्ञात के खिलाफ 8 जून 2017 को 420, धारा 66 सी व 66 डी के तहत साइबर क्राइम देहरादून में एफआईआर दर्ज कराई थी।
एफआईआर में कहा गया है कि कंपनी से मिलते जुलते ई मेल आईडी और मोबाइल नंबरों से लोगों से कंपनी के वितरक बनाने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। पतंजलि पूरे देश में काम कर रही है और ऐसे में इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है।
विज्ञापन