फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev created motorcycle brigade for modi

मोदी के लिए बाबा रामदेव मांग रहे मोटरसाइकिल

Sun, 09 Feb 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 09 Feb 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev created motorcycle brigade for modi

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वचनबद्ध बाबा रामदेव की मोटर साइकिल ब्रिगेड ने मोदी जिताओ का नया भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के लिए प्रत्येक राज्य में बाइक की खरीद की जा रही है। ये मोटर साइकिलें बाद में जन जागरण के काम आएंगी।

विज्ञापन


चार महीने से बाबा हैं बाहर
चार महीने से हरिद्वार छोड़ चुके बाबा रामदेव के शिविरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब राज्यों में प्रात:काल के साथ साथ सायंकालीन शिविर भी लग रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर में आए भक्तों से बाबा आग्रह कर रहे हैं कि राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें मोटर साइकिलें चाहिए। इन मोटर साइकिलों पर युवा पतंजलि के युवा कार्यकर्ता तथा स्वाभिमान ट्रस्ट का युवा प्रकोष्ठ गांव गांव जनजागरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर साइकिलें हो रही दान
प्रत्येक शिविर में अनेक दानदाता स्वयं खड़े होकर मोटर साइकिलें दान कर रहे हैं। इन मोटरसाइकिलों की खरीद पतंजलि योगपीठ की राज्य इकाईयों द्वारा की जा रही है।

बाबा रामदेव का दावा है कि देश के सभी छह लाख गांवों में उनके कार्यकर्ता जाएंगे और विदेशों में कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ समग्र परिवर्तन की अलख जगाएंगे। व्यवस्था परिवर्तन का संदेश घर-घर दिया जाएगा। मोटर साइकिलों पर सवार युवा राष्ट्रीय स्वाभिमान जाग्रत करने के लिए भी काम करेंगे।


प्रचार में सहायक हैं दुपहिया वाहन
स्वाभिमान ट्रस्ट तथा पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ता पहले से ही प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि बाबा रामदेव सहित पूरे पतंजलि परिवार ने मोदी को समर्थन दिया है। भ्रष्ट कांग्रेस का समापन जरुरी है। कार्यकर्ताओं को चूंकि संकरी गलियों में जाकर प्रचार कार्य करना पड़ता है, अत: दुपहिया वाहन खरीदे जा रहे हैं। मोटर साइकिलों पर किया गया प्रचार अधिक सार्थक होता है। आखिर पैदल जाने में समय भी अधिक खर्च होता है।
-आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed