{"_id":"3ecee15621b3a3db5c44f468deb92776","slug":"baba-ramdev-and-parliamentary-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से हरिद्वार ही नहीं पूरा देश त्रस्तः रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से हरिद्वार ही नहीं पूरा देश त्रस्तः रामदेव
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी और भाजपा का खुला समर्थन कर रहे बाबा रामदेव के लिये अपने गृह नगर हरिद्वार की संसदीय सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गयी है।
विज्ञापन
समर्थकों का आना जाना तेज
हरिद्वार सीट के लिये जोर आजमाईश इस कदर तेज है कि स्वयं बाबा भी विचलित हो गए हैं। यह सूचना मिलते ही कि मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी, पतंजलि योगपीठ में टिकटार्थियों तथा उनके समर्थकों का आना जाना तेज हो गया है।
बाबा रामदेव ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये पांच महीने पूर्व हरिद्वार छोड़ दिया था। तब से ऐसा माना जा रहा है कि कुछ संसदीय टिकट बाबा से कहे से ही दिये जाएंगे। इनमें बाबा की गृह सीट हरिद्वार भी शामिल है।
विज्ञापन
आश्वस्त करने की स्थिति में नहीं
इस सीट के दावेदार बाबा से उन स्थानों पर जाकर मिल रहे हैं, जहां वे शिविर लगा रहे हैं। दबाव इस कदर है कि बाबा किसी को भी आश्वस्त करने की स्थिति में नहीं। अलबत्ता, वे यह जरुर मानते हैं कि इस सीट के लिये आलाकमान उनकी राय अवश्य जानती चाहती है।
विज्ञापन
बाबा की अनुपस्थिति में सारा दबाव आचार्य बालकृष्ण को झेलना पड़ रहा है। आचार्य का कहना है कि हम तो भ्रष्टाचारियों को मिटाने के लिये मोदी को लाना चाहते हैं। न जाने लोगों को यह क्यों लग रहा है कि हम आलाकमान से प्रत्याशियों के लिये टिकट मांगेंगे।
यह जरुर है कि कुछ राष्ट्रवादी प्रत्याशियों को बाबा संसद में देखना चाहते हैं। कालेधन के खिलाफ लड़ाई लंबी है, अत: आगामी चुनाव के लिये पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।