फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba neem karoli kainchi dham mela 2018 start

भारी बारिश के बीच शुरू हुआ कैंची मेला, बाबा नीम करौली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 16 Jun 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Jun 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Baba neem karoli kainchi dham mela 2018 start
neem karoli

जाम से लेकर झमाझम बारिश जैसी दुश्वारियां बाबा के तेज और भक्तों के वेग के आगे निस्तेज साबित हुईं। बाबा के जयकारे लगाते हुए देश-विदेश से आए भक्त शुक्रवार को बाबा नीम करौली महाराज के दर्शनों को कैंची धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में तड़के से लेकर देर रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर के अनुसार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मालपुवों का प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


 कैंची धाम में आने वाली भीड़ का अंदाजा लगाते हुए प्रशासन ने भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर बाद यातायात व्यवस्था वन वे कर दी। मंदिर समिति, जिला-प्रशासन, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुबह तड़के से लेकर देर रात तक मेले की व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच सुबह साढ़े छह बजे मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख, घंटा और ढोल नगाड़ों की धुन के बीच बाबा नीम करौली महाराज को मालपुए का भोग लगाया। इसके बाद सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए बाबा का दरबार खोल दिया गया। एक के पीछे एक लाइन में लगे भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे और बाबा के दर्शनों के बाद मालपुवों का प्रसाद लेकर पिछले के द्वार से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलौकिक शक्तियों के स्वामी थे बाबा नीम करौली

Baba neem karoli kainchi dham mela 2018 start
neem karoli baba

सुबह आठ बजे दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई थी, जो दोपहर 12 बजे चार किलोमीटर तक पहुंच गई। लंबी कतार देख पुलिस प्रशासन ने दो-दो लाइनें लगवाईं। सुबह 8 बजे से 12 तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने बाद प्रसाद ग्रहण किया। सुबह बारिश के बीच ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को दोपहर बाद मौसम के करवट लेने पर हल्की गर्मी का अहसास हुआ।

मंदिर परिसर से एक किलोमीटर ऊपर श्रद्धालुओं के लिए जूते-चप्पल रखने के स्टॉल लगाए गए थे, जिसकी व्यवस्था मंदिर समिति के स्वयंसेवक संभाले हुए थे। मंदिर समिति, पुलिस-प्रशासन, राजस्व पुलिस ने शाम सात बजे तक 1.10 लाख भक्तों के मंदिर पहुंचने की पुष्टि की।

मान्यता है कि, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बने कैंची धाम में बाबा की विशेष कृपा है। यहां आने वाले फरियादी कभी खाली हाथ नही जाते हैं। यहां पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

भक्तों का कहना है कि, बाबा के अंदर आलौकिक शक्तियां थीं। इसके कारण ही वे वहीं रहकर अपने भक्तों की परेशानियों को जान लेते थे। बता दें कि, पीएम मोदी, मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स भी बाबा के भक्त हैं। वे भी यहां बाबा के चमत्कारों को सुनकर आ चुके हैं। जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed