{"_id":"5908a2ca4f1c1bcb3a4431ba","slug":"baba-kedar-doli-reached-kedarnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे मंदिर के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Tue, 02 May 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
भगवान आशुतोष के बाहर ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। अब अगले छह माह बाबा केदार धाम में ही अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए है। शासन, प्रशासन व पुलिस के कई आला अधिकारी भी धाम पहुंच चुके है।
बारह कुंतल गेंदे के फूल और बेल पत्री की मालाओं से केदारनाथ मंदिर को सजाया गया है। मंदिर मार्ग और परिसर को भी भव्य बनाया गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कपाट खुलने की परंपरा को धार्मिक और सांस्कृतिक रुप से यादगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बाबा केदार की डोली पहुंची अपने धाम
कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मंदिर में कीर्तन भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर जंगलचट्टी व भीमबली होते हुए शाम साढ़े चार बजे अपने धाम केदारनाथ पहुंची।
धाम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने विशेष पूजा अर्चना कर डोली का अभिषेक किया।
इससे पूर्व प्रात: आठ बजे गौरी माई मंदिर गौरीकुंड में स्थानीय ग्रामीणों व पुजारियों ने बाबा केदार को पूजा अर्चना व जयकारों के साथ धाम के लिए विदा किया। इस दौरान डोली के साथ-साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।