फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba hardev devotees in dehradun immerse in misery.

बाबा हरदेव के जाने की खबर से आंसुओं में डूबे दून के अनुयायी

Sat, 14 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 May 2016 02:46 AM IST
सार

  • जून में बाबा के मसूरी आने को लेकर जोर-शोर से चल रही थीं तैयारियां 
  • वर्ष 1980 से हर साल पहाड़ों की रानी मसूरी में बिताते थे जून का महीना
  • आपदा में सबसे पहले सहायता के लिए रवाना हुई थी बाबा हरदेव की टोली

विज्ञापन
baba hardev devotees in dehradun immerse in misery.
संत निरंकारी सत्संग भवन - फोटो : AmarUjala

विस्तार

ओह... आपको तो मसूरी आना था बाबा, आप कहां चले गए। हमने कितनी तैयारियां की थीं, इस बार आओगे तो ये खिलाएंगे, ये कहेंगे लेकिन आपने तो मौका ही नहीं दिया। शुक्रवार को जैसे ही निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के निधन की खबर उत्तराखंड पहुंची तो श्रद्धालुओं के मुंह से कुछ इसी तरह के शब्द निकले।

विज्ञापन


निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी वर्ष 1980 से हर साल जून का महीना मसूरी में बिताते थे। इसके बाद यहां से उत्तराखंड भ्रमण पर निकल जाते। अब उनके उत्तराखंड आने का समय नजदीक आ रहा था। 25 मई को कनाडा से लौटने के बाद मई अंत तक वह उत्तराखंड आने की तैयारी में थे। उनके स्वागत में यहां के श्रद्धालु जुटे हुए थे।
विज्ञापन


तैयारियां जोरों पर थीं कि अचानक बाबा के निधन की खबर पहुंच गई। श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लगा कि मानों सब अधूरा रह गया हो। न तो बाबा से दिल की बात हो पाई और न ही उनकी खातिरदारी कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा में बाबा ने भेजी थी पहली टोली

baba hardev devotees in dehradun immerse in misery.
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो

बाबा ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान प्रभावितों की काफी मदद की थी। आपदा के समय सबसे पहले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की टोली ही राहत पहुंचाने गई थी। तब वह मसूरी में ही थे और वहीं से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश दिए। संत निरंकारी मंडल के मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह से बात की और राहत टीम रवाना करने को कहा था।

मंडल की ओर से दो यूटिलिटी में दवाई, ब्रेड, पानी, नमकीन, बिस्कुट, कंबल और अन्य राहत सामग्री लेकर टीम रवाना हुई, बिना यह सोचे की आखिर कैसे वहां तक जाएंगे। टीम जखोली के रास्ते से पैदल होते हुए आगे बढ़ी। तीन दिनों का पैदल सफर करते हुए रास्ते में सभी को राहत सामग्री दी गई।

बाबा के जाने से दुख में डूबे भक्त

baba hardev devotees in dehradun immerse in misery.
बाबा हरदेव सिंह - फोटो : ANI

17 जून को बाबा के दिशा-निर्देश के अनुसार दून से टीम रवाना हुई। जब टीम वहां पहुंची तो रास्ते टूट चुके थे। जगह-जगह लोग भूख से तड़प रहे थे। रास्ते में मिले कुछ लोग बेहद घबराए हुए थे। टीम ने जो मंजर देखा इससे वह स्वयं हिल गए।

उन्होंने बिना प्रशासन का इंतजार किए खुद लोगों की मदद की। उन्हें खाना और कंबल दिया। हर साल की तरह इस बार भी मई अंत तक बाबा उत्तराखंड पहुंचने वाले थे, लेकिन कितने दुर्भाग्य की बात है कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए। बाबा के स्वागत की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं। 
-भगवत प्रसाद, मीडिया प्रभारी, संत निरंकारी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed