फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Barfani yatra stop due to Lok sabha elections 2019 code of conduct in uttarakhand

आचार संहिता के कारण टली बाबा बर्फानी की यात्रा, 18 मार्च से होनी थी शुरू

Sun, 17 Mar 2019 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Baba Barfani yatra stop due to Lok sabha elections 2019 code of conduct in uttarakhand
आचार संहिता के कारण टली बाबा बर्फानी की यात्रा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में नीती घाटी में पहली बार शुरू हो रही बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा पहले मौसम और अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से टल गई है। गत 22 फरवरी से यात्रा का शुभारंभ होना था, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण यात्रा शुरू ही नहीं हो पाई।

विज्ञापन


प्रशासन ने 18 मार्च से यात्रा के संचालन की योजना बनाई थी। यात्रा टलने से स्थानीय लोगों में मायूसी है। चमोली जिले में भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव नीती के समीप बाबा बर्फानी टिम्मरसैंण महादेव स्थित हैं।
विज्ञापन


यहां शीतकाल में एक गुफा में टपकने वाली जलधारा बर्फ बनकर शिवलिंग के आकार में परिवर्तित हो जाती है। अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने इस वर्ष से बाबा बर्फानी की यात्रा संचालित करने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम फरवरी में नीती क्षेत्र का जायजा लेने भी पहुंची थी। यात्रा 22 फरवरी से संचालित करने की योजना बनाई गई, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण यात्रा शुरू नहीं हो पाई।

तब प्रशासन ने यात्रा संचालित करने के लिए 18 मार्च की तिथि तय की, लेकिन लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण जिला प्रशासन ने यात्रा संचालन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आचार संहिता की वजह से किसी भी यात्रा का शुभारंभ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बाबा बर्फानी की यात्रा को भी टालना पड़ा है।

वहीं, नीती के प्रधान आशीष राणा का कहना है कि बाबा बर्फानी की यात्रा संचालन से क्षेत्र के विकास की आस जगी थी, लेकिन यात्रा कार्यक्रम रद्द होने से मायूसी हाथ लगी है। मौसम की मार के बाद चुनाव के कारण यात्रा संचालन रद्द हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed