फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   azar rab become youngest international arbitrator

सबसे कम उम्र का इंटरनेशनल आर्बिट्रेटर बना उत्तराखंड का ये लाल

Sun, 07 May 2017 07:33 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 May 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
azar rab become youngest international arbitrator
अजर रब - फोटो : amarujala

उत्तराखंड के बेटे अजर रब ने देश ही नहीं दुनिया में अपनी वकालत का झंडा बुलंद किया है। अजर सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल आर्बिट्रेटर बन गए हैं। अब वह दुनिया में कहीं भी आर्बिट्रेटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

विज्ञापन


चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेटर ने हाल ही में उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया है। देश में ऐसे करीब 50 आर्बिट्रेटर हैं, इनमें अजर सबसे कम उम्र (29 वर्ष) के हैं।
विज्ञापन


राजधानी में दून विहार कॉलोनी निवासी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अताउर रब के बेटे अजर रब ने सेंट जॉर्जेस मसूरी से 12वीं पास की। इसके बाद नेशनल लॉ स्कूल (एनएलएस), बंगलूरू से पांच साल की वकालत की डिग्री ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय में कर चुके हैं काम

azar rab become youngest international arbitrator
ministry of defence

एनएलएस की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में उन्होंने 36वीं रैंक हासिल की थी। यहीं से उनका कामयाबी का सिलसिला शुरू हुआ। अजर ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही कर्नाटक सरकार के साथ काम शुरू किया।

उन्होंने वर्ष 2008 में ‘कनार्टक एंड मैसूर यूनिवर्सिटीज स्पेशल प्रोविजन एक्ट’तैयार किया। करीब दो साल बाद सरकार ने इस एक्ट को लागू कर दिया। पढ़ाई के दौरान ही अजर ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ काम किया।

उन्होंने ‘मिस एडवरटिजमेंट एंड मिस ब्रांडिंग एक्ट’ का महत्वपूर्ण संशोधन तैयार किए। उन्हें जर्मन सरकार ने डीएएडी पैसेज टू इंडिया स्कॉलरशिप दी, जिससे उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोन में अमेरिकन और जर्मन लॉ पढ़ा। आर्बिट्रेटर बनने से पहले अजर रब जर्मनी से एमबीए और एलएलएम की पढ़ाई कर चुके हैं। वह इन दिनों इंटरनेशनल पॉलिसी कंसलटेंसी के साथ जुड़े हैं। वह रक्षा मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों के साथ काम कर चुके हैं।

फेसबुक, राकेश रोशन के भी वकील

azar rab become youngest international arbitrator
facebook

आर्बिट्रेटर को एक जज के तौर पर समझा जा सकता है। जैसे-अगर कोई विदेशी कंपनी और कोई इंडियन कंपनी करार करती है। उस करार में कोई विवाद पैदा हो जाता है। इस विवाद को निपटाने के लिए कंपनी आर्बिट्रेटर का चयन करती है। आर्बिट्रेटर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाता है। किसी केस में आर्बिट्रेटर एक, दो या तीन भी हो सकते हैं।

परिवार में सभी वकील
अजर रब के पिता अताउर रब हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनकी मां अर्चना रब जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता, भाई अमर रब भी हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। अजर रब ने दिल्ली में अमरचंद मंगलदास लॉ फर्म की नौकरी छोड़कर देहरादून में रब एंड रब एसोसिएट एलएलडी स्थापित की है। 

फेसबुक, राकेश रोशन के भी वकील
अजर रब ने 29 साल की आयु में कई मुकाम हासिल किए हैं। वह उत्तरी क्षेत्र में फेसबुक कंपनी के अधिवक्ता हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माता निर्देशक राकेश रोशन, बिरला टायर सहित कई मल्टीनेशनल कंपनियों के स्टैंडिंग काउंसिल के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। विभिन्न बैंकों, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के भी स्टैंडिंग काउंसिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed