फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana Golden Card must Make till 10th january 2020

10 जनवरी तक हरहाल में बनवा लें आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड, लगेंगे केवल ये दस्तावेज

Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
सार

  • राशन कार्ड जरूरी नहीं, व्यक्तिगत आईडी से भी बनेगा कार्ड
  • विशेष अभियान में अब तक बने 1.84 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
Ayushman Yojana Golden Card must Make till 10th january 2020
आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल आयुष्मान योजना में जिन पात्र लाभार्थियों ने अभी तक अपना गोल्डन कार्ड नहीं बनवाया है, वे 10 जनवरी तक इसे हरहाल में बनवा लें। कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी के पास राशन कार्ड का होना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन


व्यक्तिगत आईडी दिखा कर भी लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक प्रदेश भर में 1.84 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


राज्य अटल आयुष्मान योजना के दायरे में प्रदेश के सभी परिवार शामिल हैं। योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की सुस्त रफ्तार को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने 25 नवंबर से सभी जिलों में विशेष अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में शिविर लगा कर अब तक 1.84 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। जिन लाभार्थियों ने वर्तमान समय तक कार्ड नहीं बनवाया है। वे अभियान की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक कार्ड बनवा सकते हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत किसी भी पात्र लाभार्थी के पास राशन कार्ड नहीं है तो वे व्यक्तिगत आईडी से कार्ड बनवा सकता है। आईडी में लाभार्थी की पहचान के लिए माता-पिता का नाम होना चाहिए।

राज्य स्वास्थ्य अभिकरण का कहना है कि कोई भी सीएससी संचालक यदि राशन कार्ड के नाम पर गोल्डन कार्ड बनाने से मना करता है तो लाभार्थी अभिकरण के टोल फ्री नंबर 104 व 14555 पर संपर्क कर सकता है। 

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड जरूरी नहीं है। यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो वे व्यक्तिगत आईडी से कार्ड बनवा सकता है। व्यक्तिगत आईडी में लाभार्थी की पहचान के लिए माता-पिता का नाम होना चाहिए।
 -डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक (प्रशासन) राज्य अटल आयुष्मान मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed