फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana: Facility of free pathology test at home for the elderly Uttarakhand news in hindi

Dehradun: आयुष्मान योजना... बुजुर्गों को अब घर पर ही मिलेगी मुफ्त पैथोलॉजी जांच की सुविधा, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

डायबिटीज समेत रक्त से संबंधित जांचों के लिए अब बुजुर्गों को अब अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राधिकरण को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Ayushman Yojana: Facility of free pathology test at home for the elderly Uttarakhand news in hindi
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना में बुजुर्गों को घर पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने जा रही है। डायबिटीज समेत रक्त से संबंधित अन्य जांचों के लिए बुजुर्गों को अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को कार्य योजना का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

आयुष्मान योजना में अब तक 54.76 लाख लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं। प्रदेश सरकार 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को योजना के तहत घर पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हर 15 दिन में भी बुजुर्गों का हालचाल पूछने और स्वास्थ्य संबंधित परामर्श देने के लिए घर पर जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall: कहीं मौज-मस्ती कहीं आफत...केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ, गंगोत्री- यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे का देखें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए शुरू होने वाली इस सुविधा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने निशुल्क पैथोलॉजी सुविधा का प्रस्ताव तैयार करने के दिशानिर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में 270 तरह की पैथोलॉजी जांच निशुल्क की जा रही है।

कहा, नियमित जांचों के लिए बुजुर्गों को अस्पताल में नहीं आना पड़े, इसके लिए उन्हें घर पर ही निशुल्क जांच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed