Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman wing of 50 beds will be built in Doon Hospital

Dehradun News: दून अस्पताल में बनेगा 50 बेड का आयुष्मान विंग

Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ayushman wing of 50 beds will be built in Doon Hospital
दून अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक के बाद अस्पताल का जायजा लेते राज्य स्वास्थ्य ? - फोटो : DEHRADUN
केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान के तहत दून अस्पताल में 50 बेड का आयुष्मान विंग बनाया जाएगा। मरीजों को उच्चस्तरीय सुविधाएं दिलाने के लिए छह करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया की अध्यक्षता में अटल आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक हुई। बताया कि दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में आयुष्मान हेल्प डेस्क खोला जाएगा। इससे मरीजों तीमारदारों को योजना की जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्राधिकरण की टीम ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया गया कि निजी एजेंसी की ओर से दून अस्पताल में सात आयुष्मान मित्रों को नियुक्त किया गया है। प्राधिकरण अध्यक्ष ने निजी कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय को कम से कम 10 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। कोटिया ने कहा कि यदि अस्पताल में प्रतिदिन सौ मरीजों द्वारा योजना के तहत इलाज कराने की बात की जाती है, तो बीएफए कर्मचारियों की संख्या 15 भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में अमृत औषधि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को जीवनरक्षक दवाइयां मिल सकें। मरीजों को टेलीमेडिसन के माध्यम से रीविजिट की व्यवस्था और आयुष्मान मरीजों को डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे मुहैया कराए जाने पर भी सहमति बनी।
----
677 डॉक्टरों का किया गया पंजीकरण
डीके कोटिया ने बताया कि डिजिटल भारत योजना के तहत सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 677 चिकित्सकों का पंजीकरण किया गया है। प्रदेश में अब एक लाख तक की हेल्थ आईडी बनायी जा चुकी है। दून मेडिकल कॉलेज में 150 फैकल्टी के पंजीकरण कराए गए हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. यूसुफ रिजवी, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. मनोज विश्वास उपस्थित रहे।

----
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम ने किया निरीक्षण
बैठक के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने टीम के साथ अस्पताल में बनायी गई नई ओटी इमरजेंसी, स्त्रीरोग विभाग, रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डायलिसिस विंग, प्राइवेट वार्ड, आयुष्मान भवन, नवनिर्मित यूरोलॉजी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed