फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Card: One Ayushman Mitra will be appointed for every 10 patients in hospitals Uttarakhand News

Uttarakhand: आयुष्मान कार्ड...मरीजों के लिए सुविधा, अस्पतालों में 10 मरीजों पर नियुक्त होगा एक आयुष्मान मित्र

Mon, 11 Nov 2024 01:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

आयुष्मान कार्ड में प्रदेश के सभी लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का मुफ्त इलाज कराने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान मित्र नियुक्त किए गए। 
 

विज्ञापन
Ayushman Card: One Ayushman Mitra will be appointed for every 10 patients in hospitals Uttarakhand News
आयुष्मान कार्ड - फोटो : Istock

विस्तार

आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अब प्रत्येक सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 मरीजों पर एक आयुष्मान मित्र नियुक्त किया जाएगा। यदि किसी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत 50 मरीज भर्ती हो रहे हैं तो वहां पांच आयुष्मान मित्र रखे जाएंगे। इसके अलावा पहचान के लिए आयुष्मान मित्रों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

23 सितंबर 2018 से प्रदेश में आयुष्मान योजना लागू की गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का मुफ्त इलाज कराने के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान मित्र नियुक्त किए गए। अभी तक प्रत्येक अस्पताल में एक आयुष्मान मित्र है।

विज्ञापन


अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 10 मरीजों को एक आयुष्मान मित्र नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इससे अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को इलाज कराने में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक का मार्गदर्शन व सहयोग करने के लिए आयुष्मान मित्र तैनात हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या के आधार आयुष्मान मित्र रखे जाएंगे। 10 मरीजों पर एक आयुष्मान मित्र होगा।

 

बडे़ अस्पतालों में आरक्षित किए जाएंगे 10 बेड

आयुष्मान धारक मरीजों का इलाज कराने के लिए बड़े अस्पतालों में 10 बेड आरक्षित किए जाएंगे। जिससे आपात स्थिति में आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध हो सके।

अब तक 58 लाख लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान योजना में अब तक 58 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं। इसमें 12.50 लाख मरीजों का निशुल्क इलाज का लाभ मिला। इलाज पर प्रदेश सरकार ने 2542 करोड़ रुपये खर्च किए।

आयुष्मान मित्र का ये काम

अस्पतालों में आयुष्मान मित्र का काम कार्ड धारक मरीज का सहयोग करना है। यदि किसी पात्र लाभार्थी के कार्ड नहीं है तो आयुष्मान मित्र कार्ड बना कर देगा। इसके अलावा इलाज, दवाइयों व जांच संबंधी प्रक्रिया में सहयोग करना है। जिससे मरीजों को जानकारी न होने के अभाव में भटकना न पड़े। यदि अस्पताल प्रबंधन आयुष्मान कार्ड में इलाज करने में आनाकानी करते हैं या मरीजों से पैसे लेते हैं तो इसकी शिकायत भी आयुष्मान मित्र से कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed