फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman card no exemption in cesarean delivery in private hospitals Uttarakhand news in hindi

Ayushman Card: निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी में नहीं मिली छूट, केंद्र को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

Mon, 05 Dec 2022 03:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

पूर्व में आयुष्मान कार्ड से इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती कर सिजेरियन से डिलीवरी की सुविधा दी थी। केंद्र सरकार ने अगस्त 2022 से इस सुविधा को इलाज पैकेज से हटा दिया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए केंद्र से आयुष्मान योजना में सिजेरियन डिलीवरी के लिए छूट देने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
Ayushman card no exemption in cesarean delivery in private hospitals Uttarakhand news in hindi
आयुष्मान कार्ड - फोटो : istock

विस्तार

आयुष्मान कार्ड पर गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा के लिए केंद्र से फिलहाल छूट नहीं मिली है। अब दोबारा से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को पुनर्विचार के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को इमरजेंसी में सिजेरियन की सुविधा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से मातृ-शिशु सुरक्षा के लिए जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है, जिसमें गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण, जांच, प्रसव, दवाइयां, अस्पताल तक आने-जाने की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। इसके अलावा गर्भवती महिला को प्रसव के बाद सहायता राशि दी जाती है।

विज्ञापन

 

इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के पैकेज से सिजेरियन डिलीवरी को हटा दिया है। पूर्व में आयुष्मान कार्ड से इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती कर सिजेरियन से डिलीवरी की सुविधा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नेपाल से हुए पथराव के विरोध में भारतीयों ने बंद कराया झूला पुल, दार्चुला मुख्यालय गए अधिकारी

केंद्र सरकार ने अगस्त 2022 से इस सुविधा को इलाज पैकेज से हटा दिया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए केंद्र से आयुष्मान योजना में सिजेरियन डिलीवरी के लिए छूट देने का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया का कहना है कि सिजेरियन डिलीवरी में राज्य को राहत देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सामने दोबारा से मामले को रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed