फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ayodhya ram temple three days meeting end in haridwar

राममंदिर मामलाः निशाने पर रहे मोदी, योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

Sat, 03 Jun 2017 04:19 PM IST
राजेश शर्मा/ अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 03 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram temple three days meeting end in haridwar

तीन दिन तक हरिद्वार में चली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में चर्चा तो राम मंदिर, गंगा और गाय पर हुई, लेकिन सही मायने में निशाना केंद्र सरकार और खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। 

विज्ञापन


वैसे तो विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को भाजपा का हित साधने वाला संगठन बताया जाता है। इस बैठक में भी कहीं न कहीं यह टीस दिखाई दी कि विहिप के आंदोलनों के चलते फैली जागरूकता से भाजपा को जो व्यापक जनादेश मिला नेताओं ने उस पर खरा उतरने के लिए कोई कार्य धरातल पर नहीं किया।
विज्ञापन


घोषणाएं तो बहुत हुई और जनता की भावनाओं के अनुरूप न तो राम मंदिर बनाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया और न ही गाय, गंगा के संरक्षण और कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा ने कोई ठोस पहल की। तीनों दिन विहिप ने अपने एजेंडे पर चर्चा की ही केंद्र सरकार भी लगातार निशाने पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के कदम की प्रशंसा

ayodhya ram temple three days meeting end in haridwar
विहिप अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amarujala

कुछ संतों ने यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के रामलला तक पहुंचने को सकारात्मक कदम बताया। बैठक में शामिल लोगों को योगी आदित्यनाथ का यह कदम राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहल जैसा लगा। इसी से यह उम्मीद भी जगी कि अगर केंद्र सरकार ने विहिप की भावनाओं का सम्मान किया तो कही न कही राम मंदिर निर्माण का रास्ता निकल भी सकता है।

बैठक में शामिल लोगों की राय को माने तो अंतिम दिन संसद से कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण कराने का यह दांव विहिप ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए खेला है। संतों ने दिल्ली कूच और नवंबर में धर्म संसद जैसे आयोजन करने की घोषणा करके केंद्र सरकार केा चेताने का काम किया।

तीन दिन के इस आयोजन से यह तो स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव से पहले विहिप एक बार फिर राम मंदिर के मुद्दे को लेकर देश में माहौल बनाने में जुट गई है। यह अलग बात है कि कुछ लोग इसे भाजपा के पक्ष में 2019 की तैयारियों का एजेंडा भी मान रहे है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने यह स्वीकार किया कि भाजपा के बहुमत में आने के बाद घोषणाएं बहुत हुई लेकिन कार्य धरातल पर कम हुआ।

अब विहिप की यह बैठक केंद्र सरकार को कितनी चेता पाएंगी ये देखने लायक बात होगी। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि विहिप ही नहीं पूरे देश का हिंदू समाज चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाए। वह संसद में कानून बनाकर किया जाए या फिर सरकार अपने स्तर से पहल करें। हिंदू समाज अब भाषण और टालमटोल नहीं भव्य मंदिर का निर्माण चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed