फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Verdict 2019 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात

Sat, 09 Nov 2019 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Case Verdict 2019 Ram Mandir SC Decision Today Internet off and school college closed
तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:53 PM, 09-Nov-2019
देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में किसी की हार, जीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सभी से शांती बनाए रखने की अपील भी की।
01:31 PM, 09-Nov-2019
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड में स्थिति सामान्य है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सभी जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है।
विज्ञापन
12:41 PM, 09-Nov-2019
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड में स्थिति सामान्य है। यहां मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सभी जिलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
12:41 PM, 09-Nov-2019
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेगी। यह बहुत ही अच्छा निर्णय है। 40 दिन में कोर्ट ने फैसला सुनाकर इतिहास रचा है।
12:39 PM, 09-Nov-2019
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताया। उन्होंने समाज में शांति, सौहार्द व एकता बनाये रखने की अपील की। कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान सभी धर्मों को करना चाहिए।
11:46 AM, 09-Nov-2019
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 02.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी।

साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 AM, 09-Nov-2019
फैसले से पहले हरिद्वार के ज्वालापुर में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। यहां चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। कई क्षेत्रों में बाजार बंद कराए गए हैं। यहां सभी लोग फैसला सुनने के लिए टीवी से चिपके हुए हैं। 

रुद्रप्रयाग जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। अयोध्या मसले पर फैसले के मध्येनजर कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, देवाल, गौचर, आदिबदरी, लंगासू, नारायणबगड़ सहित अन्य सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

थराली और गैरसैंण में पुलिस ने सुबह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से निडर रहने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कोर्ट फैसले को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था है। लोग रोजाना की तरह अपने कामों पर व्यस्त हैं।

वहीं चमोली प्रशासन ने करीब 9.30 पर स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए। हालांकि कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी है। सड़कों पर भीड़भाड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम है। लोग अपने घरों पर टीवी में कोर्ट का फैसला देख रहे हैं।
10:46 AM, 09-Nov-2019
जिलाधिकारी हरिद्वार एवं एसएसपी द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। वहीं श्रीनगर में भी भारी पुलिस बल तैनात हैं।थराली पुलिस/ ग्वालदम चौकी, देवाल चौकी, नारायण बगड़ चौकी द्वारा अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया और जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपिल की गई।
10:42 AM, 09-Nov-2019
देहरादून को 11 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। राजधानी में 04 एसपी, 09 सीओ, 25 इंस्पेक्टर/एसओ, 180 दरोगा, 300 हेड कांस्टेबल, 700 कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबल और छह कंपनी पीएसी सशस्त्र तैनात की गई है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। 
10:33 AM, 09-Nov-2019
देहरादून डीएम सी रविशंकर और एसएसपी ने बताया कि अभी जिले में इंटरनेट चल रहा है। लेकिन अगर सोशल मीडिया पर बेवजह पोस्ट, तस्वीरें, भड़काऊ बयान वायरल किए गए तो जिले में इंटरनेट बंद किया जा सकता है। ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ आईटी के साथ क्रिमिनल एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने ऐसा न करने की अपील की है।

Ayodhya Verdict LIVE: कुछ ही देर में फैसला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस सहित सभी जज
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed