फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   awareness of nota

न इन्हें नेता का पता न नोटा का

Tue, 06 May 2014 02:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
awareness of nota

देहरादून से केवल नौ किलोमीटर दूर एक गांव ऐसा भी है जहां चुनाव के नाम पर लोगों को सिर्फ सात तारीख याद है।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम

इस गांव में न तो कोई नेता वोट मांगने आया और न ही इन्हें निर्वाचन आयोग की नई सुविधा नोटा (नन आफ द एबाव) की जानकारी है। अमर उजाला टीम ने उन्हें नोटा की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने इसे अच्छा विकल्प बताया।
विज्ञापन


इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) के बगल से जाने वाला रास्ता टी इस्टेट से होते हुए अंबीवाला गांव पहुंचता है। अमर उजाला टीम यहां पहुंची तो लोग चाय की पत्तियों की छंटाई करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें, भक्तों के लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार


उम्र गुजर गई, हमेशा वोट दिया लेकिन नेताओं की बेरुखी का गुस्सा इनमें साफ नजर आया। पूछने पर बुजुर्ग धनपति ने कहा कि हमें तो आज तक किसी नेता ने कोई फायदा नहीं दिया।

उम्र कट गई चाय की पत्तियों में। इसके बाद तो सबने नेताओं पर जमकर गुस्सा उतारा। बुजुर्ग तारावती ने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि सात तारीख को वोट पड़ेंगे। अब कौन नेता है, काहे के वोट हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्पीड़न

बुजुर्ग बाबूलाल का कहना था कि वोट तो हम देते हैं लेकिन हमें तो कोई पूछने वाला नहीं है।

श्यामकला, नारायणदेई, शकुंतला, रामप्यारी, सोमती, पार्वती, पुष्पा, प्रेमवती, ओमवती, राजाराम, राजेंद्र, शशि प्रसाद और वाल्टर ने भी कुछ इसी अंदाज में अपना दुख बयां किया।

NOTA : Not Aware
टी इस्टेट में मैनेजर नीरज उपाध्याय से सबसे पहले नोटा के बारे में पूछा। उन्होंने उल्टा सवाल किया कि नोटा क्या है।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

जब उन्हें बताया गया तो उन्होंने इसे एक अच्छा प्रयास बताया। कहा कि इसके बारे में हर आम आदमी को जानकारी देनी चाहिए।

पढ़ें, अमीषा पटेल किस देकर कांग्रेस के लिए मांग रहीं वोट

इसके बाद शीला, निर्मला, तारावती जैसे कई मतदाताओं ने कहा कि अगर ऐसा बटन है तो ऐसे नेताओं से बचने को वह इसे दबाना बेहतर समझेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed