फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Automobile market gained momentum, registration crossed

Festive season: उत्तराखंड में आटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में रजिस्ट्रेशन दस हजार के पार

Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
सार

नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन में वाहनों के बाजार ने सबसे तेज गति पकड़ी है। नवरात्र के शुरुआत से ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई, जो अब तक चल रही है।

विज्ञापन
Automobile market gained momentum, registration crossed
- फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन में सुस्त पड़े आटोमोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। सामान्य महीनों में दून में तीन से पांच हजार गाड़ियां बिकती हैं, लेकिन त्योहारी सीजन के 25 दिनों में ही दस हजार से अधिक गाड़ियां बिक चुकी हैं। इससे सिर्फ वाहन विक्रेताओं की ही चांदी नहीं हुई बल्कि परिवहन विभाग भी मालामाल हो गया है। नवरात्र से अब तक परिवहन विभाग को 32 करोड़ से अधिक की कमाई हो चुकी है।

विज्ञापन


नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन में वाहनों के बाजार ने सबसे तेज गति पकड़ी है। नवरात्र के शुरुआत से ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई, जो अब तक चल रही है। पिछले 25 दिनों में 10,500 गाड़ियों की ब्रिकी के बाद पंजीकरण परिवहन विभाग में हो चुके हैं, जबकि करीब तीन हजार से अधिक वाहनों की अभी बुकिंग है, जिनके पंजीकरण होना बाकी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दो-चार पहिया वाहनों की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी की घोषणा, विजिलेंस में गठित होगी सर्विलांस और वित्तीय विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रत्येक माह दून में अधिकतम 3-5 हजार वाहनों की बिक्री होती है, लेकिन इस बार यह बिक्री दोगुने के पार पहुंच गई है। कंपनियों के लोक-लुभावन आफर के चलते लोग बड़ी संख्या में वाहन खरीद रहे हैं। आटोमोबाइल कारोबारी कहते हैं कि नवरात्र में कारों की डिलीवरी भी पिछले साल की तुलना में अधिक हुई है। सितंबर से ही कारों की बुकिंग लोगों ने शुरू कर दी थी, जिससे नवरात्र, धनतेरस और दीपावली के दौरान अच्छी बिक्री हो पा रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए डीलर्स ने पर्याप्त स्टाक का प्रबंध किया है।

यह महीना परिवहन विभाग की आय के लिहाज से बेहतरीन रहा। तीन अक्तूबर से अब तक 10,500 वाहनों के पंजीकरण हो चुके हैं, इससे 32 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो चुका है।
- सुनील शर्मा, आरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed