{"_id":"66ece508df7785d3440394d6","slug":"automated-fitness-of-vehicles-will-not-be-mandatory-from-october-1-uttarakhand-news-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: एक अक्तूबर से जरूरी नहीं होगी वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस, मैन्युअल का विकल्प रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: एक अक्तूबर से जरूरी नहीं होगी वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस, मैन्युअल का विकल्प रहेगा जारी
Fri, 20 Sep 2024 08:41 AM IST
रेनू सकलानी
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:41 AM IST
सार
वाहनों की फिटनेस के लिए पिछले साल एक अक्तूबर से सभी माल वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस से कराने की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसे बाद में संशोधित करते हुए मंत्रालय ने इस साल एक अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए इस साल भी यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : iStock
विस्तार
प्रदेश में सभी मालवाहक वाहनों और सवारी वाहनों की फिटनेस एक अक्तूबर से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) से अनिवार्य नहीं होगी। परिवहन मुख्यालय ने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। कुल 12 में से अभी तक चार एटीएस ही तैयार हुए हैं। लिहाजा, मैन्युअल फिटनेस का विकल्प जारी रहेगा।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में वाहनों की फिटनेस के लिए पिछले साल एक अक्तूबर से सभी माल वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस से कराने की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसे बाद में संशोधित करते हुए मंत्रालय ने इस साल एक अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए इस साल भी यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: अगले साल से वन-वे होगी पैदल यात्रा, पुराना रास्ता होगा पुनर्जीवित, गरुड़चट्टी फिर होगी गुलजार
विज्ञापन
संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दो व्यवस्थाएं की हुई हैं। पहली ये कि एक अक्तूबर से वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस होगी और दूसरी ये कि जिन क्षेत्रों में एटीएस तैयार हो जाएगा, उनमें ही ये व्यवस्था लागू होगी। बताया, केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजकर फिलहाल ऑटोमेटिक के साथ ही मैन्युअल फिटनेस जांच जारी रखने की मांग की गई है।