फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Auto rickshaw union officials registered fraudulently

Dehradun News: ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों का फर्जीवाड़े से हुआ रजिस्ट्रेशन

Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Auto rickshaw union officials registered fraudulently
ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों का फर्जीवाड़े से श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है। इस पर फार्म-जे पर पूर्व अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के जाली हस्ताक्षर किए गए और रजिस्ट्रेशन करा लिया। यह सब 2017 के वार्षिक चुनाव के बाद किया गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर पंकज अरोड़ा निवासी लाड़पुर रायपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोप है कि बालेंद्र कुमार निवासी माजरा देहरादून, रामचंद्र खंडूड़ी निवासी कांवली रोड़, संजीव विश्नोई निवासी न्यू कॉलोनी टीएचडीसी ऋषिकेश, मानिंद्र सिंह बिष्ट निवासी मियांवाला राजेश्वरीपुरम और अनिल राठी निवासी गोविंद पुरी हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी भारतीय मजदूर संघ और ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी रहे है। पंकज अरोड़ा का कहना है कि वह 2014 से 07 जनवरी 2017 तक दून ऑटो रिक्शा यूनियन का अध्यक्ष थे। दून ऑटो रिक्शा यूनियन के वार्षिक चुनाव 08 जनवरी 2017 को हुए। आरोप है कि बलेंद्र कुमार तोमर और मनिन्द्र सिंह बिष्ट ने अन्य आरोपियों के साथ मिल कर फर्जी प्रपत्र फार्म-जे तैयार किया और गलत नामों को दर्शाते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया गया। पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed