फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auli will be develop as world level skiing center.

एशिया के सबसे बड़े स्कीइंग स्लोप को वर्ल्ड लेवल का बनाएंगे: गडकरी

Wed, 08 Feb 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गढ़वाल Updated Wed, 08 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
auli will be develop as world level skiing center.
NItin Gadkari - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्गों की हालत सुधारकर चार धाम यात्रा सालभर संचालित की जाएगी। एशिया के सबसे बड़े औली स्कीइंग स्लोप को विश्व स्तरीय स्कीइंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सेंटर से उत्तराखंड के दस हजार युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को चमोली जिले के गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि और पौड़ी जिले के स्यूंसी में भाजपा की चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी स्कीइंग खिलाड़ियों के रहने-खाने के लिए औली में होटल और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। सड़क मार्ग और टाउनशिप विकसित कर इसे विश्व मानचित्र पर स्थान देने का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

auli will be develop as world level skiing center.
NItin Gadkari - फोटो : AmarUjala

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गडकरी ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत देश में अब तक डेढ़ करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। अगले एक साल में पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।

कहा कि उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 900 किमी लंबी ऑल वैदर रोड का निर्माण दो वर्षों के भीतर किया जाएगा। इस परियोजना के बन जाने से उत्तराखंड में पर्यटन, रोजगार, उद्योग-धंधे, पानी, बिजली और संचार के साधन विकसित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed