फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attendant beats up ward boy in Doon Hospital, injures him

Dehradun News: दून अस्पताल में तीमारदार ने वार्ड बॉय को पीटा, घायल

Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attendant beats up ward boy in Doon Hospital, injures him
दून अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात वार्ड बॉय की एक तीमारदार ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें वार्ड बॉय को काफी चोंटें आई हैं। दून चौकी की पुलिस ने मौके पर मामला शांत कराया। साथ ही आरोपी तीमारदार को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। एक व्यक्ति मरीज को लेकर अस्पताल की इमरजेंसी में आया था। इस दौरान उसने वार्ड बॉय से व्हील चेयर मांगा तो उसने व्हील चेयर के बदले एक आईडी जमा कराने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में यह हाथापाई में बदल गया। इसमें वार्ड बॉय के शरीर में कई चोंटें आई हैं। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह वार्ड बॉय को आरोपी से बचाया। बाद में इसकी सूचना दून चौकी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को शांत कराया। पुलिस आरोपी तीमारदार को अपने साथ चौकी लेकर गई थी। दून चौकी इंचार्ज जीएस बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह करवा दी गई है।
विज्ञापन





घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीमारदार को पकड़ लिया था। सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। -डाॅ. आरएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed