{"_id":"5ec5627f4f06d8246d02f2fb","slug":"attempt-to-withdraw-rs-1-25-crore-from-government-account-of-the-electricity-department-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सरकारी खाते से सवा करोड़ रुपये निकालने की कोशिश, लखनऊ और मुंबई में लगाया फर्जी चेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: सरकारी खाते से सवा करोड़ रुपये निकालने की कोशिश, लखनऊ और मुंबई में लगाया फर्जी चेक
Wed, 20 May 2020 10:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 May 2020 10:34 PM IST
सार
- पीएनबी की लखनऊ में 23 लाख, मुंबई शाखा में लगाया 99 लाख का फर्जी चेक
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में विद्युत विभाग के सरकारी खाते से एक करोड़ 22 लाख के फर्जी चेक लगा कर रकम निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन, अधिकारियों की जागरूकता के चलते चेक की पेमेंट पर रोक लगा दी गई। मामले में कैंट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में विद्युत भंडार खंड एफआरआई के लेखाकार संजीव कुमार ने बताया कि विद्युत खंड शाखा का पीएनबी बैंक कौलागढ़ में सरकारी खाता है। किसी अजय वाजपेई नाम के व्यक्ति ने पीएनबी की लखनऊ शाखा में फर्जी चेक लगाकर खाते से 23 लाख रुपये निकालने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इसी तरह मुंबई शाखा में 99 लाख रुपये का फर्जी चेक लगाया गया। पेमेंट से पहले बैंक से चेक की कापी व्हाट्सएप पर ली गई तो कैशियर के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। पहला फर्जी चेक लगने के बाद बैंक को बताया गया कि बिना सूचना के किसी भी चेक का भुगतान न करें। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन