{"_id":"5811a7554f1c1b6c1ebc192f","slug":"attempt-to-suicide-after-mother-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत के बाद बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत के बाद बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, लगा ली आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
खुद को लगा ली आग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मां की मौत के एक माह बाद बेटे ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जली अवस्था में उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच साल पहले भी आरोपी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के चंदर रोड स्थित नई बस्ती निवासी आबिद (50) ने मंगलवार रात शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गले के पास से बुरी तरह जल गया।
विज्ञापन
108 की मदद से उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आबिद अपनी मां के साथ रहता था। एक माह पहले मां का इंतकाल हो गया। तब से वह तनाव में चल रहा था। आबिद के पिता अब्दुल वाजिद ओएनजीसी में थे। मां के जीवित रहते उसे पेंशन मिलती थी, जिससे खर्च चलता था।
विज्ञापन
खुखरी समेत दो बंदी
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी जीशान और मुन्ना उर्फ नजर मोहम्मद को खुखरी के साथ पकड़ा है। यह दोनों संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे।