{"_id":"64f0f1829f6b46e240034de4","slug":"attempt-to-grab-property-by-making-fake-will-dehradun-news-c-5-drn1005-234901-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि शिल्प अग्रवाल ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनके मामा देवेंद्र कुमार मित्तल और उनकी पत्नी सुशीला मित्तल उर्फ शीला मित्तल की देहरादून व आस-पास के क्षेत्र में जमीन है। उनके मामा-मामी के बेटे की दुर्घटना मौत हो चुकी है। उन्होंने अपनी चार बहनों सुदर्शन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, सुभा गुप्ता, संताेष अग्रवाल को वारिस बनाया। मामा-मामी की कोराेना काल में मौत हो चुकी है। वहीं, शिल्प की माता संतोष अग्रवाल का भी 2021 में देहांत हो गया। इनके वारिस राहुल अग्रवाल और शिल्प अग्रवाल न्यू जरसी अमेरिका में रहते हैं।
बताया कि एक अंजान महिला रीना गोयल निवासी मकान टर्नर रोड ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मामी के फर्जी हस्ताक्षर से उनकी फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति पर कब्जा करने और बेचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।