फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Attempt to grab land on the basis of fake documents

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने की कोशिश, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Mon, 19 Oct 2020 02:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: Attempt to grab land on the basis of fake documents
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक महिला ने पांच लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना डालनवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मधु गुप्ता पत्नी स्व. संजीव कुमार निवासी फ्लैट नंबर ए 202 दून पैराडाइज राजपुर रोड ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनके पति का देहांत वर्ष 2015 में हो गया था। पति शिखर एसोसिएट के नाम से जमीन खरीदने-बेचने का कार्य करते थे। चरण पाल निवासी झाझरा उनके पति को जमीनें दिलवाता था। वर्ष 2006 में उसने ईस्ट होपटाउन में 10 बीघा जमीन दिलवाई थी।
विज्ञापन


इसका भुगतान पति ने कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने उक्त भूमि का विक्रय पत्र पति के नाम कर दिया था। 10 जुलाई को आरोपी चरण पाल घर में आया और उक्त जमीन दोबारा नाम पर करने को कहने लगा। मना करने पर चरणपाल धमकाने लगा और कहा कि जमीन पहले ही किसी और कंपनी को बिकी हुई है। इस संबंध में चरण पाल ने कुछ कागजात भी दिखाए और धमकी दी कि अगर भूमि नाम नहीं कराई तो वह जमीन को ढूंढती रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि चरण पाल ने अन्य चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पति के साथ छल किया है और अब जमीन हड़पने की कोशिश में हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने चरण पाल निवासी झाझरा, नरेश कुमार सिन्हा निवासी सिंदरी धनबाद, सुधीर गंजू निवासी प्रगति विहार धर्मपुर, ज्योति निवासी प्रगति विहार, संजय गंजू निवासी प्रगति विहार धर्मपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed