फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   attack on tarun vijay, garhwal commissioner reached pokhari village.

सांसद पर हमले की जांच के लिए कमिश्नर पहुंचे पोखरी गांव

Tue, 24 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून) Updated Tue, 24 May 2016 09:57 PM IST
सार

  • सांसद पर हमले के मामले में ग्रामीणों से की पूछताछ
  • गढ़वाल आयुक्त ने 22 लोगों के बयान किए दर्ज
  • सीबीसीआईडी पर भी हर रही मामले की जांच

विज्ञापन
attack on tarun vijay, garhwal commissioner reached pokhari village.
हमले में तरुण विजय गंभीर घायल हो गए थे। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

चकराता के पोखरी गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राज्य सभा सांसद तरुण विजय पर हुए हमले की जांच के लिए मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सीएस नपलच्याल पोखरी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों, आयोजकों से जानकारी जुटाकर करीब 22 लोगों के बयान दर्ज किए। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बयानों के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बताया कि घटना के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति मौखिक एवं लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है या बयान दर्ज कराना चाहता हो तो वह 28 मई तक देहरादून स्थित आयुक्त कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन


हमले में घायल हो गए थे सांसद
बता दें कि बीते शुक्रवार को गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भीड़ ने सांसद तरुण विजय पर हमला बोल दिया था। हमले में सांसद के साथ ही उनके साथ गए भाजपा नेता विपुल अग्रवाल और आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षण दौलत कुंवर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोग हो चुके गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने गढ़वाल आयुक्त को जांच सौंपी थी। मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है। केस सीबीसीआईडी को ट्रांसफर किया जा चुका है। सोमवार को सीबीसीआईडी के डीआईजी अनंत कुमार चौहान की अगुवाई में टीम ने गांव जाकर जांच की थी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन प्रताप शाह, एसडीएम प्रेमलाल, सीओ चंद्रमोहन सिंह, एसडीएम प्रेमलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed