फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attachment Notice to Duggal brothers for fraud with Kanpur Ex Mla Property

देहरादून: दुग्गल बंधुओं को कुर्की नोटिस, हड़पी थी कानपुर के पूर्व विधायक की अरबों की संपत्ति

Sun, 16 Feb 2020 01:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2020 01:39 PM IST
सार

  • गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं आरोपी

विज्ञापन
Attachment Notice to Duggal brothers for fraud with Kanpur Ex Mla Property
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कानपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मेयर महेंद्र सिंह की पैतृक जमीन के दस्तावेजों में हेरीफेरी कर बेचने के मामले में कोर्ट से दो आरोपियों के खिलाफ कुर्की के नोटिस जारी किए हैं। दोनों आरोपी लगातार वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। इस मामले में सुनवाई अब 26 मार्च को होगी।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह की देहरादून आईएसबीटी रोड से लगी अरबों की पैतृक संपत्ति को राजस्व विभाग से सांठगांठ कर अपने नाम करा लिया गया था। बाद में यह जमीन बेच दी गई। इस जमीन पर फिलहाल कई आलीशान बिल्डिंग और बड़े प्रतिष्ठान बन चुके हैं।
विज्ञापन


इस मामले में महेंद्र सिंह ने एसआईटी भूमि के आईजी अजय रौतेला से शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में पाया गया था कि राजस्व अभिलेखों में यह गड़बड़ी 1992 से लेकर 1994 के बीच की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी अजय रौतेला ने प्राथमिक जांच के बाद कमिश्नर गढ़वाल से प्रशासनिक जांच का अनुरोध किया था। कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी से कराई थी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सर्वे नायब तहसीलदार, कानूनगो के अलावा 39 लोगों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। राजस्व अधिकारियों के अलावा नेशविला रोड निवासी प्रदीप दुग्गल और अमीष दुग्गल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। दुग्गल बंधुओं ने जमीन अपने नाम कराकर बेची थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 

महेंद्र सिंह के अधिवक्ता सुनील सिंह राघव ने बताया कि कोर्ट से लगातार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी प्रदीप दुग्गल और अमीष दुग्गल कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। एसीजेएम प्रथम मंजू मुंडे ने सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए दुग्गल बंधुओं के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट में पेश न होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed