{"_id":"f420761ea66848950a505997c13d03c2","slug":"attachable-on-remand-hearing-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपरहरण कांड में रिमांड और कुर्की पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपरहरण कांड में रिमांड और कुर्की पर सुनवाई आज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मनोज गुप्ता अपहरण कांड में जेल में बंद ममता मसीह के चार दिन के रिमांड और शातिर विनय त्यागी के घर की कुर्की के पुलिस प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर पुलिस ने सिम मामले में रिटलेर के 164 के बयान दर्ज कराने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश चलती रही। प्रेमनगर स्थित डूंगा हाउस से कारोबारी मनोज गुप्ता को फिरौती के लिए अगवा करने के मामले में पुलिस अपहरण में अहम किरदार निभाने वाली ममता मसीह को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। चार दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि अभी उसे ले जाकर कई साक्ष्य जुटाने है।
विज्ञापन
दूसरा पुलिस ने फरार साजिशकर्ता विनय त्यागी उर्फ टिंकू के आवास की कुर्की के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है। इन दोनों प्रार्थना पत्रों को शुक्रवार को सुनवाई होगी। उधर एसओजी ने दिल्ली और गाजियाबाद में आरोपियों की तलाश में दबिश चलती रही। उधर एसएसपी डा सदानंद दाते ने बताया कि अपराधियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन