{"_id":"6189805ed295a86b2636a0b8","slug":"athlete-showed-stamina-in-district-level-game-dehradun-news-drn39555823","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेल में एथलीट ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेल में एथलीट ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 की एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का सोमवार को प्रारंभ हो गया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलीट्स ने अपना दमखम दिखाया। अलग-अलग आयु वर्गों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
एथलेटिक्स अंडर-14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सहसपुर के आयुष पहले, चकराता के अनुज वर्मा दूसरे व विकासनगर के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रायपुर के प्रकाश को पहला, विकासनगर के पारस तोमर को दूसरा व कालसी के अभिषेक को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में रायपुर के सहबाज आलम पहले, चकराता के अनुज वर्मा दूसरे व सहसपुर के आदर्श तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक चकराता के रोहित चौहान ने पहला, सहसपुर के विशाल पंवार ने दूसरा और रायपुर के अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-14 बालिका वर्ग एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में सहसपुर की खुशी पहले, डोईवाला की स्नेहा दूसरे, रायपुर की रानी तीसरे और 400 मीटर में सहसपुर की सोनाक्षी वर्मा पहले, डोईवाला की गीतिका दूसरे व कालसी की नव्या तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में सहसपुर की दिशू को पहला, कालसी की प्रिया शर्मा को दूसरा, विकासनगर की अनुष्का को तीसरा स्थान और गोला फेंक में सहसपुर की निहारिका ने पहला, रायपुर की निधि ने दूसरा और चकराता की रिआना ने तीसरा स्थान हासिल किया।