फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Excellent Schools 186 Board of the state will not change this year Uttarakhand news

Uttarakhand: प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का इस साल नहीं बदलेगा बोर्ड, अगले सत्र के लिए होगा निर्णय

Mon, 18 Dec 2023 02:18 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Dec 2023 02:18 AM IST
सार

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन विभाग के लिए उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन विद्यालयों 12 वीं के आधे बच्चे परीक्षा में फेल हो गए।

विज्ञापन
Atal Excellent Schools 186 Board of the state will not change this year Uttarakhand news
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता समाप्त नहीं होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक, इन विद्यालयों को लेकर हर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों के सुझाव लिए जा चुके हैं, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन छात्र हित में इस साल बोर्ड नहीं बदला जाएगा। जो भी निर्णय होगा अगले शिक्षा सत्र के लिए होगा।

विज्ञापन

प्रदेश के हर ब्लॉक के दो राजकीय इंटरमीडिएट कालेज को चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता दिलाई गई थी। विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन विभाग के लिए उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन विद्यालयों 12 वीं के आधे बच्चे परीक्षा में फेल हो गए।

विज्ञापन

इसके अलावा इन स्कूलों में पहले से तैनात एवं बाद में चयनित शिक्षकों के सामने दोहरी व्यवस्था बन गई है। स्कूलों में चयनित होकर आए शिक्षकों की एक साल की सुगम सेवा दो साल की दुर्गम सेवा माना जा रही, जबकि इन स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षकों को लाभ नहीं मिल रहा। उनकी एक साल की सुगम की सेवा को एक साल की सुगम सेवा के रूप में जोड़ा जा रहा है। विभाग में ऐसी दोहरी व्यवस्था से शिक्षकों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकतर अटल उत्कृष्ट विद्यालय चाहते हैं बदला जाए बोर्ड

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड को लेकर विभाग ने एक सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 55 विद्यालयों का कहना है कि विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता समाप्त कर उन्हें फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए, जबकि 45 विद्यालय चाहते हैं कि विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से ही चलने दिया जाए। सीबीएसई से परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा। व्यवस्था यदि बदलेगी तो अगले साल के लिए बदलेगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun: समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 31.30 % अभ्यर्थी गैरहाजिर, गड़बड़ी रोकने के लिए थे पुख्ता इंतजाम

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को 600 शिक्षक मिलेंगे

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को 600 शिक्षक मिलेंगे। इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही इसका परिणाम जारी कर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। विद्यालयों को लेकर जो सर्वे कराया गया है उसे कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से ही इस पर निर्णय होगा, लेकिन इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा।  -डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed