फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Excellent School students will get all the information online

अटल उत्कृष्ट स्कूल में छात्रों को ऑनलाइन मिलेगी सभी जानकारी

Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Atal Excellent School students will get all the information online
उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मान्यता के बाद अब छात्रों को सभी जानकारी आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए छात्रों को कंप्यूटर व इंटरनेट का ज्ञान देने का जिम्मा स्कूल के शिक्षकों का होगा। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सभी अटल उत्कृष्ट स्कूलों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि सभी अटल उत्कृष्ट स्कूलों के छात्रों के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इसमें छात्रों को सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के चलते किसी भी तरह से प्रभावित हुए बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें मजबूत बनाया जाए। इसके लिए मनोदर्पण पोर्टल का सहारा लिया जाएगा। ऐसे ही अन्य जानकारी देने के लिए विभिन्न पोर्टल की सहायता ली जाएगी। जिससे बच्चों का भविष्य संवर सके। पत्र में बोर्ड ने लिखा है कि कैसे बच्चों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed