फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Ayushman yojana fraud in uttarakhand

उत्तराखंड: अटल आयुष्मान योजना में पकड़ी लाखों की गड़बड़ी, मरीजों को ऐसे लगाया चूना

Sat, 20 Apr 2019 12:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Atal Ayushman yojana fraud in uttarakhand

अटल आयुष्मान योजना में स्वास्थ्य विभाग ने लाखों की गड़बड़ी पकड़ी है। वित्तीय अनियमितताओं के पकड़े गए लगभग आधा दर्जन मामलों में 60 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन


सभी मामलों में योजना के लाभार्थियों को इलाज तो दिया गया, लेकिन उसमें रेफर करने के नाम पर चुनिंदा संस्थानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी डाक्टरों की मिलीभगत से इस कारनामे को अंजाम दिया गया है। मामला स्वास्थ्य सचिव नीतेश झा की जानकारी में आने के बाद अब संस्थानों और चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


अटल आयुष्मान योजना की लांचिंग के पांच माह बाद प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों और सरकारी डाक्टरों की मिलीभगत के मामले सामने आए हैं। सभी मामले ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले में एक सरकारी अस्पताल की महिला विशेषज्ञ डाक्टर कई दिनों से मरीजों को एक निजी संस्थान में रेफर कर रही थी, जबकि उस संस्थान में कोई महिला विशेष चिकित्सक तक तैनात नहीं थी।

पड़ताल में पता चला कि सरकारी डाक्टर शाम को खुद निजी अस्पताल में जाकर सर्जरी करती रही। हरिद्वार में मिले एक मामले में हायर सेंटर में रेफर करने के नाम पर झबरेड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में मरीजों को रेफर किया जा रहा था।

इसी तरह पकड़ में आए एक अन्य मामले में सरकारी विशेषज्ञ डाक्टर मरीज को इलाज के लिए जिस क्लीनिक में रेफर कर रहा था, वहां वो खुद इलाज करता था, जिससे क्लीनिक को मोटे बिल का भुगतान हो रहा था।

इस तरह की गड़बड़ी वाले कुल 60 लाख रुपये के मामले सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव नीतेश झा को भेज दी है। सचिव ने सभी मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इन प्रकरणों में निजी संस्थानों पर रिकवरी की कार्रवाई के साथ सरकारी डाक्टरों पर भी गाज गिरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed