फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal ayushman uttarakhand yojana Big fraud caught in private hospitals

अटल आयुष्मान योजना: पांच निजी अस्पतालों में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच में ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Atal ayushman uttarakhand yojana Big fraud caught in private hospitals
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त इलाज कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। जांच समिति ने पांच निजी अस्पतालों में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

विज्ञापन


जल्द ही निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अब तक आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने पर काशीपुर और हरिद्वार के दो निजी अस्पताल पर सरकार ने कार्रवाई कर योजना से अनुबंध निरस्त किया है। इसमें काशी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से आयुष्मान योजना में 23 लाख परिवारों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज कराने की योजना का शुभारंभ किया था। योजना में मुफ्त इलाज के लिए 170 सरकारी व निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया। लेकिन छह माह के भीतर ही सरकार के पास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतें आने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत ने प्रिया हॉस्पिटल हरिद्वार, अली नर्सिंग होम काशीपुर, आस्था हास्पिटल काशीपुर, जीवन ज्योति अस्पताल लक्सर, सहोता मल्टी स्पेशलिटी जसपुर, कृष्ण हास्पिटल रुद्रपुर के खिलाफ जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की थी।

समिति ने क्लेम के आधार पर मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें पाया गया कि अस्पतालों ने मोटी कमाई करने के लिए फर्जीवाड़ा किया। सामान्य बीमारी वाले मरीजों को भी इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

साथ ही एक ही चिकित्सक दूसरे अस्पतालों में सेवाएं दे रहा है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आस्था और प्रिया हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई कर योजना से अनुबंध निरस्त किया गया। साथ ही अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ काशीपुर थाना में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। जल्द ही अन्य निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed