{"_id":"5b80e28742c79246344b2aa6","slug":"atal-asthi-kalash-yatra-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जोशीमठ से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जोशीमठ से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा के लिए रवाना होते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जोशीमठ के गांधी मैदान से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। बारिश की वजह से यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। लामबगड़ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने से अस्थि कलश यात्रा अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में पैदल ही धाम गई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि यात्रा केवल 3 किमी. पैदल ही बदरीनाथ जाएगी। लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी जी को प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत व अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को चमोली में भाजपाइयों और स्थानीय लोगों ने अस्थि कलश यात्रा का सादगी से स्वागत किया। इस दौरान कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भावुक हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार अपराह्न को अस्थि कलश यात्रा चमोली जिले के कमेड़ा गांव पहुंची। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे कलश यात्रा गौचर से कर्णप्रयाग पहुंची। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे बुजुर्ग सरदार संत सिंह स्व. वाजपेयी की अस्थियों के कलश से लिपटकर खूब रोए।
यात्रा के साथ चल रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने सरदार संत को सांत्वना दी। यात्रा में विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, मुन्नी देवी शाह, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, दिनेश डिमरी, महाराज लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, मनोरमा नैनवाल, समीर मिश्रा, दमयंती रतूड़ी और रुचि डिमरी आदि शामिल हुए।