{"_id":"5e5a1c208ebc3ef38c6ca3d2","slug":"at-the-age-of-55-walker-chhatresh-want-participate-world-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसे कहते हैं फिटनेस, 55 साल की उम्र में फर्राटा भर रहे छत्रेश, वर्ल्ड चैंपियनशिप अगला लक्ष्य","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इसे कहते हैं फिटनेस, 55 साल की उम्र में फर्राटा भर रहे छत्रेश, वर्ल्ड चैंपियनशिप अगला लक्ष्य
Sat, 29 Feb 2020 01:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:57 PM IST
सार
- मैराथन व वॉक रेस में जीत चुके हैं कई खिताब, ओएनजीसी में हैं कार्यरत
- युवाओं को भी करते हैं फिट रहने के लिए प्रेरित
विज्ञापन
Chhatresh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
55 साल के एथलीट छत्रेश कुमार (सीके) मुखिया देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस उम्र में भी रेस में छत्रेश का जवाब नहीं। रेस हो या वॉक रेस, वह युवा एथलीटों को पछाड़ देते हैं। उन्होंने दर्जनों खिताब अपने नाम किए हैं। छत्रेश युवाओं के लिए प्र्रेरणा बन रहे हैं।
विज्ञापन
द्वारिका पुरी एक्सटेंशन कॉलोनी (जीएमएस रोड) निवासी छत्रेश कुमार मुखिया अभी तक वह 20 से ज्यादा रेस में हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में नौ से 14 फरवरी तक मणिपुर में हुई पांच किलोमीटर वॉक रेस में उन्होंने खिताब जीता है। वह देशभर में होने वाली रेस व वॉक रेस में हिस्सा लेते रहते हैं।
विज्ञापन
अधिकांश इवेंट में उन्होंने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए हैं। कहा कि वह कुछ पाने के लिए नहीं दौड़ते हैं। दौड़ना उनका जुनून है। छत्रेश ओएनजीसी देहरादून में मुख्य प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अब वर्ल्ड चैंपियनशिप है लक्ष्य
छत्रेश कुमार ने कहा कि जुलाई महीने में कनाडा में वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप होनी है। इसमें पांच किमी वॉक रेस में वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इस प्रतियोगिता के लिए दिनरात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह विश्व फलक पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
युवाओं को फिट रहने के लिए करते हैं प्रेरित
युवाओं को फिट रहने के लिए करते हैं प्रेरित
छत्रेश ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की जद में आ रही है। यही वजह है कि युवा दौड़ व अन्य खेलों में कम रुचि ले रहे हैं। कहा कि वह युवाओं को दौड़नेे को प्रेरित करते हैं। वह युवाओं से अपील करते हैं कि नशे से दूर रहे हैं और फिट रहने के लिए कठिन परिश्रम करें।