फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Review Officer posts List released UKSSSC will conduct typing test for the candidates on 27th

देहरादून न्यूज: सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, आयोग 27 को कराएगा टंकण परीक्षा

Fri, 22 Sep 2023 03:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

21 जुलाई को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस साल 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया गया।

विज्ञापन
Assistant Review Officer posts List released UKSSSC will conduct typing test for the candidates on 27th
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इनकी परीक्षा 27 सितंबर को होगी, जिसके एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे।

विज्ञापन

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, नौ जुलाई को कई पदों पर भर्ती के लिए स्नातक स्तरीय पुर्न परीक्षा कराई गई थी। 21 जुलाई को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस साल 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया गया।

विज्ञापन

भ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी
अभ्यर्थियों ने पदों और विभागों की वरीयता भी दी, जिसके हिसाब से निर्वाचन आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा व कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान परीक्षा 27 सितंबर को डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार: प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ

एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, फोटोयुक्त पहचानपत्र मूल रूप में साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ की-बोर्ड ले जा सकते हैं, लेकिन उसमें हिंदी के अक्षर लिखे न हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed