Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly Speaker pays tribute to martyrs of state agitation

Dehradun News: विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि

Tue, 10 Nov 2026 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker pays tribute to martyrs of state agitation
देहराूदन। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा, उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, जनआंदोलन और असंख्य आंदोलनकारियों के त्याग व बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए हमारे वीर आंदोलनकारियों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया और अपने प्राणों तक की आहुति दी। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम एक पृथक राज्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि यहां के लोगों की भावनाओं, आकांक्षाओं और वर्षों के संघर्ष का प्रतीक है। राज्य आंदोलनकारियों ने जिस विकसित, खुशहाल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए उत्तराखंड को एक सशक्त, समृद्ध, विकसित व आत्मनिर्भर राज्य बनाना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed