{"_id":"5af4ff030b6191f86efb93da34d1145c","slug":"assembly-session-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 8 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 8 जून से
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 8 से 10 जून के बीच तीन दिनों का सत्र बुलाने का फैसला लिया है। हरीश रावत सरकार पहला सत्र बुला रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व विजय बहुगुणा ने नए लोकायुक्त बिल के लिए विशेष सत्र बुलाया था। जिसे आगे बढ़ाकर उसी में बजट पेश कराया गया था। इसी बीच नेतृत्व परिवर्तन भी हो गया। बतौर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट पारित कराया।
विज्ञापन
हंगामेदार हो सकता है सत्र
लोकसभा चुनावों के बाद होने जा रहा सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। पांचों सीट जीतने के बाद उत्साहित भाजपा विधायक कांग्रेस के खिलाफ ताल ठोकेंगे।
सूत्रों के मुताबिक लोक सेवा आयोग के अलावा अन्य पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को भी सदन से मंजूरी दिलाई जानी है।
विज्ञापन
इस दौरान सरकार अगर आर्डिनेंस लेकर आती है तो भी उसे सदन की मंजूरी चाहिए होगी।
अमृता रावत का बदला रहेगा स्थान
इस सत्र में भाजपा के दो विधायक रमेश पोखरियाल निशंक और अजट टम्टा के अलावा सरकार से हटाई गईं मंत्री अमृता रावत अपने स्थान पर नहीं होंगी। अमृता रावत कांग्रेस विधायक की हैसियत से अब अन्य सीट पर बैठेंगी।