{"_id":"95db0d0b16b9274aaa84eaf98916080d","slug":"assembly-session-end-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे से शुरू हुआ सदन हंगामे के साथ ही खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे से शुरू हुआ सदन हंगामे के साथ ही खत्म
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर उद्यान मंत्री अमृता रावत द्वारा परिजनों को पॉली हाउस के लिए दी गई सब्सिडी के मुद्दे ने सदन की कार्रवाई आज भी नहीं चलने दी। विपक्ष ने सदन शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया और स्पीकर के समझाने पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विपक्ष दूसरे दिन भी इस मामले की सीबीआई जांच और सदन के भीतर नियम 310 के तहत चर्चा कराने पर अड़ा रहा। विगत छह फरवरी को सदन के पहले दिन ही भाजपा विधायक आरके ठुकराल के मुद्दे पर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
फिर गूंजा पॉलीहाउस का मुद्दा
सदन शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने पॉली हाउस के लिए दी गई सब्सिडी के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। भट्ट ने इस मामले को नियम 310 में सुनने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर स्पीकर ने कहा कि इस नियम में नहीं हो सकता क्योंकि विश्वासमत विगत दिवस हो चुका है। इसी बीच भाजपा के मदन कौशिक ने कहा कि इससे विश्वासमत का कोई लेना देना नहीं है। यह तो विपक्ष के लिए एक व्यवस्था है। इसलिए यही कराई जाए।
बार-बार स्थगित होता रहा सदन
दस मिनट तक लगातार हंगामा होते देख स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने सदन की कार्यवाही पौने बारह बजे तक स्थगित कर दी। और इसके बाद 12.20 बजे तक और फिर 12.45 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
12.45 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष अपनी पुरानी मांग पर अड़ गया। वह सीबीआई से कम और नियम 310 में चर्चा के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हुआ। हंगामा बढ़ा तो स्पीकर ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।