फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly recruitment Scam Congress state president Karan Mahra raised questions

विधानसभा भर्ती : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह बांटी नौकरियां

Fri, 26 Aug 2022 01:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 01:40 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।  

विज्ञापन
Assembly recruitment Scam Congress state president Karan Mahra raised questions
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।  

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 543 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड की विधानसभा में 560 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh Karnprayag Rail: सीएम के बटन दबाते ही सुरंग हुई आर-पार, पहाड़ की रेल परियोजना बढ़ी एक और कदम आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका यह मतलब नहीं है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ पहुंच वाले और बड़े लोगों के सगे संबंधियों को ही मौका दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नजदीकियों को नौकरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed