फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asian Physics Olympiad for

Dehradun News: ग्राफिक एरा में छात्र सीख रहे एपीएचओ के गुरुमंत्र

Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Asian Physics Olympiad for
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्रों को एशियन फिजिक्स ओलंपियाड (एपीएचओ) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दाैरान गुरुमंत्र सीखने के बाद छात्रों का यह दल 15 मई को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होगा। एपीएचओ प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय भौतिकी प्रतियोगिता है। इसके लिए विवि में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में छात्रों को जटिल सिद्धांतों, प्रयोगात्मक तकनीकों, डेटा विश्लेषण और समस्या समाधान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ समय प्रबंधन और तार्किक कौशल विकसित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहे हैं। भारत ने एशियन फिजिक्स ओलंपियाड की मेजबानी 2012 और 2022 में की। वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय में सफल आयोजन के बाद राष्ट्रीय एपीएचओ प्रशिक्षण सेल स्थापित हुआ। यह केंद्र देश की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed