{"_id":"592aff354f1c1bed14bdacba","slug":"ashish-uniyal-top-in-cbse-12th-result-in-haridwar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं में रुड़की के इस होनहार ने किया हरिद्वार टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं में रुड़की के इस होनहार ने किया हरिद्वार टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Sun, 28 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
ashish uniyal
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में रुड़की ग्रीन वे पब्लिक स्कूल के आशीष उनियाल ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। डीपीएस हरिद्वार की छात्रा अश्मिता वाधवा 97.2 फीसदी नंबरों के साथ सेकेंड टॉपर रही हैं।
विज्ञापन
रुड़की के आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र नमन गर्ग 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। सीबीएसई की ओर से दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
हालांकि अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट 12 बजे से पहले ही अपलोड कर दिया गया। जैसे जैसे छात्र छात्राओं को रिजल्ट पता चलता गया, वैसे वैसे खुशी और उल्लास बढ़ता गया।
विज्ञापन
छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को चॉकलेट व मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। टॉपर छात्र छात्राओं के घरों में बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रह।