फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As the day draws to a close, the rising slope is quickening the heartbeats of the residents of Mohabbewala.

Dehradun News: दिन ढलते ही ढलान बढ़ा रहा मोहब्बेवाला वालों की धड़कन

Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
As the day draws to a close, the rising slope is quickening the heartbeats of the residents of Mohabbewala.
दिन ढलते ही ढलान मोहब्बेवाला वालों की धड़कन बढ़ा रहा है। मोहब्बेवाला इस समय हादसों का ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। कुछ कुछ समय में ही यहां इतने हादसे हो रहे हैं कि लोगों की भी चिंता बढ़ी हुई है। ट्रक तेज रफ्तार से आते हैं और दुकान-घरों में घुसकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इससे लोग भी अब सहमे हुए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिर मोहब्बेवाला में हादसा हुआ। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि हर कोई घर से बाहर निकल गया। हादसे के समय मौजूद लोगों के चेहरे पर भी चिंता साफ दिखी। हर कोई यही जिक्र करता रहा कि शाम होते ही यहां हादसे का डर लगने लगता है। दरअसल, मोहब्बेवाला में पिछले कुछ समय में इतने हादसे हुए कि लोगों में भी भय बना हुआ है। अधिकतर हादसे शाम ढलने और रात के समय ही हुए है। यही नहीं हादसे के समय तेज रफ्तार ट्रकों ने लोगों की दुकानों और घरों को क्षतिग्रस्त किया है। बृहस्पतिवार को जब हादसा हुआ तो फिर लोगों की चिंता बढ़ गई। इस बार भी तेज रफ्तार ट्रक ने नुकसान किया। इस बार साईं मंदिर की दिवार को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि मंदिर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन



Iलोग बोले, कैसे सुरक्षित महसूस करेंI
मोहब्बेवाला में हादसे की आवाज सुनकर हर कोई दौड़ पड़ा। लोगों ने बाहर आकर देखा तो पिछली बार की तरह हादसा हुआ था। क्षतिग्रस्त ट्रकों को देखते ही लोगों की टेेंशन बढ़ गई। पूर्व प्रधान विरेंद्र सिंह ने कहा कि हर समय हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी अभिषेक परमार ने बताया कि इतने हादसे हो चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं होता। हर समय डर रहता है कैसे खुद को सुरक्षित महसूस करें। संजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों ही यहां इतने हादसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed