फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As per the announcement of the Chief Minister, the former

Dehradun News: सेवारत, सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिकों और परिजनों को आर्मी की तरह सुविधा देने की मांग

Wed, 07 Feb 2024 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
As per the announcement of the Chief Minister, the former
I-पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने उठाई मांग
विज्ञापन

I

I
I

I- राज्य में अर्द्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करने की भी गुजारिशI

पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शीघ्र ही सेवारत, सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिकों, विरांगनाओं और परिजनों को आर्मी की तरह सुविधाएं दिए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के लिए शीघ्र ही अर्द्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की है।


संगठन के अध्यक्ष पूर्व आईजी बीएसएफ एसएस कोठियाल की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्द्धसैनिक बलों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 14 फरवरी को पुलवामा के सीआरपीएफ के 40 शहीदों को हर जनपद में श्रद्धांजलि दी जाएगी। देहरादून में आईजी सीआरपीएफ देहरादून के परिसर में सभी पूर्व अर्द्धसैनिक एकत्रित होकर श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान बैठक के माध्यम से प्रदेश में सभी पूर्व अर्द्धसैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आर्मी जैसी सुविधाएं देने और राज्य में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की गई। साथ ही सभी सैनिकों को एक ही मंत्री के अधीन रखने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व अर्द्धसैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed