फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As part of the campaign against drug addiction, a meeting

Dehradun News: महिला से संबंधित अपराध में दोषी व्यक्ति का होगा सामाजिक बहिष्कार

Thu, 01 Feb 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
As part of the campaign against drug addiction, a meeting
I- देवदार की लकड़ी की चोरी छिपी बिक्री पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

I

I- खत भरम की बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णयI

एक युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत बुधवार को खत भरम के लोगों की बैठक गौना बुल्हाड़ में आयोजित की गई। अध्यक्षता सदर स्याणा गजेंद्र सिंह चौहान ने की। बैठक में खत के 14 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से महिला से संबंधित अपराध के दोषी व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।


बैठक में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई गई। खत के किसी भी गांव की दुकान पर कच्ची और अंग्रेजी शराब की बिक्री पकड़े जाने पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। भांग, गांजा, स्मैक का सेवन करने वाले व्यक्ति पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव में फेरी वालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इनसे खरीदारी करने वालों पर 11 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। सदर स्याणा ने बताया कि देवदार की लकड़ी की तस्करी से क्षेत्र की बदमानी हो रही है। जंगल से देवदार की लकड़ी चोरी छिपे बिक्री करने वाले व्यक्ति पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। खत क्षेत्र में जुआ पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। महिलाओं से संबंधित अपराधों में दोषी का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। दोषी व्यक्ति की गांव का कोई भी व्यक्ति कानूनी और दूसरी मदद नहीं देगा। बैठक में विजयपाल सिंह, करम सिंह रावत, संजय सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, मातबर सिंह चौहान, सबल सिंह चौहान, कृति सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed