{"_id":"65b960cfd2264ad1ad047ecc","slug":"as-march-approaches-the-energy-corporation-has-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-339490-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ऊर्जा निगम ने चलाया वसूली अभियान, 65 घरों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ऊर्जा निगम ने चलाया वसूली अभियान, 65 घरों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
Iअधिकारियों ने कहा- यदि कटा हुआ कनेक्शन बिना बिल भुगतान के जोड़ा गया तो दर्ज होगा मुकदमाI
मार्च नजदीक आते ही ऊर्जा निगम ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव में कैंप आयोजित कर बिजली बिल वसूले जा रहे हैं। 10 हजार से अधिक का बकाया होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने साफ किया कि यदि कटा हुआ कनेक्शन बिना बिल भुगतान के जोड़ा जाता है, तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मंगलवार को विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर 17 लाख रुपये वसूले गए। 65 घरों के कनेक्शन काटे। उपखंड विकासनगर के सहायक अभियंता मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में जीवनगढ़, बाबूगढ़, बरोटीवाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं ने 14 लाख रुपये वसूले गए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इस कारण वसूली अभियान लगातार जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिलाें का भुगतान करने की अपील की।
वहीं, हरबर्टपुर क्षेत्र में सहायक अभियंता विकास भारती के नेतृत्व में ढकरानी, खुशहालपुर, धर्मावाला क्षेत्र में वसूली अभियान चलाया गया। करीब तीन लाख का बकाया वसूला गया। 25 घरों के कनेक्शन काटे गए।