फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As many as 13 roads under Chakrata and Sahiya divisions

Dehradun News: हरिपुर-कोटी-मीनस समेत 13 सड़कों पर आया मलबा

Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
As many as 13 roads under Chakrata and Sahiya divisions
अधिकांश सड़कों पर दोपहर बाद यातायात हुआ बहाल
विज्ञापन




किसानों की नकदी फसलें समय पर नहीं पहुंच सकी मंडी

क्षेत्र में बीते रविवार की रात को हुई बारिश के चलते चकराता और साहिया डिवीजन अंतर्गत 13 सड़कें बंद हो गईं। दोपहर बाद तक अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी। सड़कें बंद होने से किसानों की नकदी फसलें समय पर मंडी तक नहीं पहुंच सकी।

मलबे आने के चलते लोनिवि खंड साहिया अंतर्गत हरिपुर कोटी मीनस मोटर मार्ग इछाडी और पाथुवा के समीप मलबा आने से बाधित हो गया था। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। यह क्षेत्र के प्रमुख मार्ग में से एक है। यह सड़क जौनसार बावर के दर्जनों गांवों के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल को जोड़ती है। इसके साथ ही साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के किमी नौ पर भी भारी मलबा आ गया था। मलबे से कालसी बैराटखाई और ड्यूंडीलानी ढलीन मोटर मार्ग भी बाधित हो गया था।
विज्ञापन




वहीं लोनिवि खंड चकराता अंतर्गत सरना खबौ बुरास्टी, मरलऊ बडोडा, छिंदा छानी मोटर मार्ग, रोटा खड्ड अटाल, टुंगरा संपर्क मार्ग, हनोल ठडियार, खारसी मोटर मार्ग, सुनोई पेनुआ मोटर मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गए थे। लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी। बारिश के चलते सड़क खोलने में परेशानी हो रही हैं। अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि दोपहर बाद डिवीजन की सभी सड़कों को खोल दिया गया। प्रमुख मार्ग हरिपुर कोटी मीनस और साहिया क्वानू के लिए मौके पर 24 घंटे जेसीबी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed