{"_id":"e6733c9bd6b794989ed1b458596a54b1","slug":"aryabhatta-observatory-former-director-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटाले में आर्य भट्ट वेधशाला के निदेशक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटाले में आर्य भट्ट वेधशाला के निदेशक को जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Oct 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्थित आर्य भट्ट वेधशाला के पूर्व निदेशक रामसागर और मुख्य सलाहकार डॉ. एएल संधल ने मंगलवार को सीबीआई अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
संस्थान में हुई भर्तियों में अनियमितता
(आर्य भट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज एंड टेक्नालाजी (संक्षिप्त नाम एरीज) के इन दो वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप है कि करीब सात साल पहले इन्होंने संस्थान में हुई भर्तियों में अनियमितता बरती।
विज्ञापन
वर्ष 2008 में घपले का खुलासा हुआ था। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। दोनों अधिकारियों को तब पद से हटा दिया गया था। सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
देहरादून की सीबीआई अदालत में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इसके बाद अदालत ने रामसागर और डॉ. एएल संधल के खिलाफ समन जारी किए थे।
मंगलवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश हुए। दोनों ने जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।