फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arvind kejriwal corona positive: kejriwal rally in dehradun, Stirred up, corona testing of those who came in contact with him

उत्तराखंड: केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से देहरादून में हड़कंप, सोमवार को पहुंचे थे बीजापुर गेस्ट हाउस

Tue, 04 Jan 2022 06:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल सोमवार को परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करने से पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में भी रुके थे।

विज्ञापन
arvind kejriwal corona positive: kejriwal rally in dehradun, Stirred up, corona testing of those who came in contact with him
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देहरादून में केजरीवाल के संपर्क में आए सभी लोगों ने मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाया और खुद को आइसोलेट किया। बीजापुर गेस्ट हाउस में 23 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है और उन्हें क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


यह भी देखें ... उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा, अब हल्के में नहीं ले पाएंगी भाजपा और कांग्रेस, तस्वीरें
विज्ञापन

देहरादून स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह के मुख्य व्यवस्था अधिकारी ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल सोमवार को परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करने से पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में भी रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें ... उत्तराखंड: देहरादून में रैली के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, बिना मास्क आए थे नजर, तस्वीरें

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने सीएमओ को पत्र भेज दिया। उन्होंने कहा कि बीजापुर गेस्ट हाउस में सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाए।

ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया

देहरादून जिले के सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि बीजापुर गेस्ट हाउस में ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया है।

साथ ही जो भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आए हों उन्हें भी ट्रेस किया जाएगा। ऐसे लोगों को सलाह दी गई है कि वह खुद ही आइसोलेट हो जाएं। ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।

लोगों को किया जा रहा ट्रेस
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में बीजापुर गेस्ट हाउस, परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल, वहां मंच पर उनके नजदीक संपर्क में आए और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने के लिए कुछ लोगों के संपर्क में आने का पता लगा।

इन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है और उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। ऐसे लोगों से अपील की जाती है कि वह खुद आइसोलेट हो जाएं और कोरोना जांच के सैंपल के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

केजरीवाल के कोरोना से उत्तराखंड की आप में हड़कंप, सभी आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोविड पॉजिटिव आते ही उत्तराखंड की आप टीम व सरकारी अमले में हड़कंप मच गया। सोमवार को केजरीवाल जहां-जहां गए, वहां से जुड़े सभी लोगों ने कोविड टेस्ट कराए। आप के सभी वरिष्ठ नेता, मंच पर बैठने वाले पदाधिकारी भी होम आइसोलेशन में चले गए हैं। सभी नेताओं ने भी अपने कोविड टेस्ट कराए हैं।

दरअसल, सोमवार को देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। यहां जलपान करने के बाद वह परेड ग्राउंड की रैली में शामिल हुए। मंच पर उनके साथ आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया से लेकर आप की पूरी स्टेट टीम, विधानसभाओं के प्रभारी भी रहे।

मंगलवार को सुबह जैसे ही केजरीवाल ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट की तो उत्तराखंड में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रैली में मंच पर उपस्थित हुई और केजरीवाल के संपर्क में आई आप की पूरी टीम ने भी अपने कोविड टेस्ट कराए। सभी होम आइसोलेशन में रहे।

वहीं, बीजापुर गेस्ट हाउस के मुख्य मैनेजिंग अधिकारी रविंद्र पांडेय ने भी पूरे स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि एहतियात के तौर पर वीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पांचों स्टाफ के साथ ही उन्होंने सभी का टेस्ट करा दिया है। बुधवार को सभी की रिपोर्ट आएगी। उधर, नगर निगम की टीम बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंची। पूरे गेस्ट हाउस को सैनिटाइज किया गया।

सिक्योरिटी सहित तमाम नेता, कर्मचारियों पर खतरा
अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। केजरीवाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां सिक्योरिटी समेत अनेक लोग उनके संपर्क में आए होंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अरविंद केजरीवाल देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे। बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में बैठक में आम आदमी पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, समेत चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष मौजूद हैं। इन सभी पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed