फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arun Jaitley will launch bjp Vision Document in dehradun

उत्तराखंडः भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी, सौ दिन में लोकपाल, छात्रों को फ्री लैपटॉप-स्मार्टफोन

Sun, 05 Feb 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Feb 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley will launch bjp Vision Document in dehradun
arun jaitley - फोटो : amar ujala

भाजपा ने युवा, रोजगार, पलायन, गैरसैंण राजधानी जैसे अहम मुद्दों पर आधारित विजन डाक्यूमेंट 2017 की शक्ल में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। शाम को उन्होंने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर के समर्थन में जन सभा की।

विज्ञापन


भाजपा की सरकार आई तो रिक्त पदों पर 6 माह में भर्तियां हो जाएंगी, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सौ दिन में खंडूड़ी का लोकायुक्त एक्ट लागू होगा और वर्ष 2019 तक हर गांव सड़क से जुड़ जाएगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप व स्मार्टफोन और सेवारत अतिथि व संविदा शिक्षकों व कर्मचारियों का समायोजन जैसी लुभावनी घोषणाओं का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


स्थाई राजधानी पर पार्टी ने मामला विधानसभा सदन पर छोड़ कर किनारा कर लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में शनिवार को डाक्यूमेंट जारी किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पूर्व पीएम अटल जी ने अलग राज्य की उम्मीद को पूरा किया, अब केंद्र की मोदी सरकार इसे खुशहाल बनाने के लिए संकल्प ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता बची सिंह रावत के तैयार विजन डाक्यूमेंट पूरी तरह जनहित वाला है। पार्टियां लुभावनी और लोकप्रियता वाली घोषणाएं शामिल करती हैं, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। राज्य को एक ईमानदार सरकार कैसी मिलेगी इसको ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। डाक्यूमेंट तैयार करने वाली समिति के संयोजक बची सिंह रावत ने कहा कि हमने संतुलित और विकास के साथ स्वच्छ और पारदर्शी शासन और सरकार का रोडमैप दिया है।

उन्होंने समिति सचिव अजेंद्र अजय के विशेष योगदान को सराहा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि दृष्टिपत्र विकसित और उन्नत प्रदेश का विजन है। युवा, राजधानी, कनेक्टिविटी, आपदा, जंगली पशुओं का आतंक, पहाड़ की जवानी और पानी से लेकर पलायन आदि पर फोकस रखा गया है। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा, सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।

विजन डाक्यूमेंट

Arun Jaitley will launch bjp Vision Document in dehradun

- मेधावी छात्रों को लैपटॉप व स्मार्ट फोन, विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई फाई
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं की स्नातकोत्तर तक की निशुल्क शिक्षा
- सरकारी विभागों में रिक्त और पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर 6 माह में भर्ती
- प्रतिभाशाली छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था
- उच्च शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण व छात्रवृति
- मेडिकल टूरिज्म के लिए हेल्थ रिजार्ट्स और योग आधारित केंद्रों की स्थापना
- लघु और सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ और ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा
- गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान
- वर्ष 2019 तक हर गांव तक सड़क
- स्किल इंडिया के तहत आधुनिक कौशल विकास केंद्रों की स्थापना
- आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्री व भोजन माताओं के मानदेय की समीक्षा कर युक्ति संगत वृद्धि
- महिला अपराधों पर लगाम कसने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना
- नारी निकेतनों व महिला सुधार गृहों को बेहतर बनाना
- मदरसों को आधुनिक व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना
- प्रदेश में विनिवेश के लिए पर्यावरणीय व अन्य स्वीकृतियों का सरलीकरण
- असंगठित श्रमिकों के लिए विशेष योजना, दो लाख तक का बीमा निशुल्क
- सेवानिवृत्त सैनिकों व उनके आश्रितों की कल्याण योजनाओं में धनराशि की वृद्धि

यह विजन नहीं भाजपा के जुमले: किशोर

Arun Jaitley will launch bjp Vision Document in dehradun
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

भ्रष्टाचार पर लगाम
- लोकायुक्त के अलावा लोकसेवक स्थानांतरण अधिनियम को लागू किया जाएगा
- भ्रष्टाचार रोकने के लिए एंटी करप्शन सेल का गठन और स्पेशल हेल्पलाइन

राजधानी
गैरसैंण को राजधानी स्तर की अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कर सबकी सहमति से ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर विचार किया जाएगा। स्थायी राजधानी के लिए विभिन्न विकल्पों पर शीर्ष निर्वाचित संस्था, विधानसभा में विचार विमर्श।

यह विजन नहीं भाजपा के जुमले हैं। 2014 में भी भाजपा ने ऐसे ही जुमले पेश किये थे। यह हम नहीं कह रहे हैं, खुद भाजपा के नेताओं ने यह कहा था। यह भाजपा का विजन कांग्रेस के 9 संकल्पों की नकल है।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed